Movie prime
Ad

OTT पर रिलीज हुई Border 2, Netflix पर अब देख सकेंगे सनी देओल-वरुण धवन की देशभक्ति फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर ₹400 करोड़ से ज्यादा कमाई के बाद OTT पर दस्तक; 1971 युद्ध पर आधारित है फिल्म की कहानी

Ad

 
border
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुंबई। सिनेमा घरों में धमाल मचाने के बाद अब बहुप्रतीक्षित फिल्म Border 2 OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो गई है। सनी देओल और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

border 2

Netflix ने खास अंदाज में किया ऐलान

Netflix ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक क्रिएटिव प्रमोशनल वीडियो जारी किया, जिसमें
Sunny Deol, Varun Dhawan और अहान शेट्टी नजर आए।

Ad
Ad

वीडियो में “घर कब आओगे” गाना बैकग्राउंड में सुनाई देता है, जो दर्शकों को भावुक कर देता है।
कैप्शन में लिखा गया— “संदेशा मिल गया? वापस आने का समय आ गया है। Border 2 is out now, on Netflix.”

border

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

निर्देशक Anurag Singh की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ग्लोबली ₹400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

Ad

1971 युद्ध की कहानी पर आधारित

यह फिल्म 1997 की सुपरहिट फिल्म Border का सीक्वल है, जो भारत-पाकिस्तान के 1971 युद्ध से प्रेरित है।

इस बार फिल्म की कहानी को तीन अलग-अलग नजरियों से दिखाया गया है:

  • एक भारतीय सेना अधिकारी

  • एक नेवी कमांडर

  • एक एयर फोर्स ऑफिसर

border

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

फिल्म में

  • Sunny Deol

  • Varun Dhawan

  • Diljit Dosanjh

  • Ahan Shetty

मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Ad

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, निधि दत्ता, जेपी दत्ता और कृष्ण कुमार ने किया है।

अब घर बैठे देखें देशभक्ति का जज्बा

जो दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए थे, उनके लिए अब यह शानदार मौका है। OTT पर रिलीज के बाद यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को देशभक्ति और जज्बे से जोड़ने को तैयार है।

border
Ad