Movie prime
PMC_Hospital

Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही बॉर्डर-2 का धमाका, 1.75 लाख टिकट बिके, 5.65 करोड़ की कमाई
 

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद, पहले दिन 40 करोड़ तक कमा सकती है ‘बॉर्डर 2’

Ad

 
border
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुंबई, भदैनी मिरर। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 1997 में आई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर पड़ा है।

Ad

border 2

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार, 19 जनवरी से शुरू हुई थी। महज 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की एक लाख से अधिक टिकट्स बिक चुकी थीं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक ‘बॉर्डर 2’ की कुल 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई कर ली है।

Ad

यदि इसमें ब्लॉक सीट्स को भी शामिल किया जाए, तो एडवांस बुकिंग से फिल्म की कमाई करीब 9.94 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली है।

border

पहले दिन कितनी होगी कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 35 से 40 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो सनी देओल की यह फिल्म ओपनिंग डे पर ही ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ देगी। उल्लेखनीय है कि ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Ad

‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी अहम बातें

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के संयुक्त अभियान को दिखाया गया है। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

border 2

border 1

border
border

border