Movie prime
PMC_Hospital

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा एमपी का टैलेंट? रैपर सैंटी शर्मा के नाम ने बढ़ाई हलचल

एमपी के रतलाम से निकलकर रैप की दुनिया में बनाई पहचान, 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बयान देकर आए थे सुर्खियों में

Ad

 
google fitbit air fitness tracker
WhatsApp Group Join Now

Ad

मनोरंजन डेस्क (भदैनी मिरर): जैसे-जैसे रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का समय नजदीक आ रहा है, इसके संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है मध्य प्रदेश के उभरते हुए रैपर सैंटी शर्मा (Santy Sharma)। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर मेकर्स या सैंटी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया और विभिन्न रिपोर्ट्स में उन्हें 'फाइनल कंटेस्टेंट' की तरह देखा जा रहा है।

Ad
Ad

कौन हैं सैंटी शर्मा? (Who is Santy Sharma)

9 सितंबर 1996 को मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्मे सैंटी शर्मा ने साल 2014 से संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें एमपी के शुरुआती स्वतंत्र रैपर्स (Independent Rappers) में गिना जाता है। वह न केवल एक रैपर हैं, बल्कि सिंगर, गीतकार, संगीतकार और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। 'सुनी सुनी सड़कों', 'उड़ान' और 'कोशिश मेरी' जैसे उनके गानों ने उन्हें युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है।

Ad

विवादों और सुर्खियों से रहा है नाता

सैंटी शर्मा केवल अपने संगीत के लिए ही नहीं, बल्कि समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को 'इंटरनेट ड्रामा' बताते हुए युवाओं को सोशल मीडिया ट्रेंड्स के प्रति आगाह किया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आए थे। इसके अलावा, रैपर बादशाह और 'ततेरी' (Tateeree) गाने से जुड़े विवाद के दौरान बादशाह का समर्थन करने पर भी उनकी काफी चर्चा हुई थी।

Ad

क्या सैंटी शर्मा ने शो में आने की पुष्टि की है?

फिलहाल इसका जवाब 'नहीं' है। बिग बॉस के हर सीजन की तरह, इस बार भी कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। सैंटी शर्मा के नाम का बार-बार लिस्ट में आना उनके प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है, लेकिन आधिकारिक मोहर लगना अभी बाकी है।

इन बड़े नामों के साथ भी जुड़ रहा है मुकाबला

सैंटी शर्मा के अलावा बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट में कई और दिग्गज नाम शामिल हैं, जिनमें:

  • फैसल शेख (Mr. Faisu)

  • अंजलि अरोड़ा

  • जन्नत जुबैर

  • एल्विश यादव

  • उर्फी जावेद

  • अनवेज दरबार और तुषार कारवार (गुलू)