Movie prime
PMC_Hospital

Bigg Boss 20: 'बॉस मीटर' के लिए इन 5 कंटेस्टेंट के बीच टक्कर, कैप्टन गुल्लू को मिली गेम बदलने वाली खास पावर

ईशा रिखी के एविक्शन के बाद घर में नया मोड़; कैप्टन कुशल तंवर दे सकेंगे 2 सदस्यों को जीवनदान, जानें इस हफ्ते कौन बनेगा 'बॉस मीटर' का विनर।

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (मनोरंजन डेस्क): सलमान खान के विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में 'वीकेंड का वार' के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। जहां एक तरफ ईशा रिखी घर से बेघर (Eliminate) हो चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते के 'बॉस मीटर' (Boss Meter) के लिए 5 मजबूत खिलाड़ियों के बीच रेस शुरू हो गई है।

Ad

'बॉस मीटर' के लिए इन 5 खिलाड़ियों में जंग

पिछले हफ्ते 'बॉस मीटर' का खिताब अरिश्फा खान ने अपने नाम किया था। वहीं, इस हफ्ते इस प्रतिष्ठित ताज को हासिल करने के लिए 5 दावेदारों के नाम सामने आए हैं:

  1. कुशल तंवर उर्फ गुल्लू (घर के कैप्टन)

  2. माही विज

  3. आम्रपाली दुबे

  4. अमन गांधी

  5. रीति तिवारी

अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इनमें से किसे अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट चुनकर 'बॉस मीटर' का विजेता बनाते हैं।

Ad

कैप्टन गुल्लू के हाथ लगी बड़ी पावर, बदलेंगे गेम के समीकरण

शो के मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो के मुताबिक, घर के नए कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू को बिग बॉस की तरफ से एक विशेष अधिकार मिला है। बिग बॉस ने घोषणा की कि जो सदस्य अपनी एक-एक 'लाइफ लाइन' खो चुके हैं, गुल्लू उनमें से किन्हीं दो सदस्यों को उनकी खोई हुई लाइफ लाइन वापस लौटा सकते हैं।

Ad

प्रोमो में बिग बॉस कहते दिख रहे हैं, "आज पहली बार 2X रूम वाला दरवाजा खुलेगा और यह अधिकार कैप्टन गुल्लू के पास है। आप चार विकल्पों में से जिन दो सदस्यों को चुनेंगे, उन्हें जीवनदान मिल जाएगा।" इस पावर के मिलने के बाद गुल्लू ने साफ किया कि वह अपनी दोस्ती को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लेंगे।

अब घर में बचे 15 कंटेस्टेंट

शो की शुरुआत 16 प्रतियोगियों के साथ हुई थी। रोहेद खान के बाद अब ईशा रिखी के भी बाहर होने से घर में 15 सदस्य बचे हैं।

फिलहाल घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू), तन्मय सिंह (ScoutOp), रैपर यंग DSA, आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी के बीच ट्रॉफी जीतने की कड़ी टक्कर जारी है।