Movie prime
PMC_Hospital

BGMI 4.6 Update: भारत की पहली ओरिजिनल कैरेक्टर 'कियारा' की एंट्री, जानें स्टोरी

16 सितंबर को आ रहा BGMI 4.6 अपडेट; 8 अक्टूबर से मिलेगी कियारा (Kiaraa), एरंगेल बाजार और दिवाली प्राइज पाथ का दिखेगा जलवा

Ad

 
DEW
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली / भदैनी मिरर: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के शौकीन गेमर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गेम डेवलपर क्राफ्टन इंडिया (KRAFTON India) ने BGMI के 4.6 अपडेट के साथ ही भारत की पहली ओरिजिनल इन-हाउस कैरेक्टर 'कियारा' (Kiaraa) को पेश करने की घोषणा की है। क्राफ्टन की भारतीय आर्ट टीम द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई कियारा को सिर्फ एक स्किन के तौर पर नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी और गेमिंग थीम के साथ गेम में लाया जा रहा है।

Ad

BGMI 4.6 अपडेट और कियारा की लॉन्च डेट

गेमर्स को ध्यान देना होगा कि 4.6 अपडेट और कियारा कैरेक्टर की एंट्री अलग-अलग तारीखों पर होगी:

  • BGMI 4.6 अपडेट रिलीज डेट: 16 सितंबर 2026

  • कियारा कैरेक्टर और कंटेंट लॉन्च: 8 अक्टूबर 2026

यानी 16 सितंबर को 4.6 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कियारा कैरेक्टर गेम में तुरंत नहीं दिखेगी, बल्कि यह 8 अक्टूबर से गेम का हिस्सा बनेगी।

Ad

एरंगेल बाजार में होगी 'कियारा बॉस फाइट'

क्राफ्टन ने कियारा के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों की झलक पेश की है। एरंगेल (Erangel) मैप पर एक नया 'एरंगेल बाजार' (Erangel Bazaar) जोड़ा गया है, जो दिवाली थीम पर आधारित है। स्टेपवेल (Stepwell) के बाद यह बीजीएमआई का दूसरा भारत-थीम वाला स्थान होगा।

Ad

इस बाजार के प्रांगण में चार मयूर (मोर) के आकार के चिराग (लैंप) मिलेंगे। इन्हें सक्रिय करने पर 'कियारा बॉस फाइट जोन' चालू हो जाएगा। बॉस फाइट के दौरान कियारा तीर-कमान से हमला करेगी। इसे हराने वाली स्क्वाड को हाई-लेवल के दुर्लभ रिवार्ड्स (Loot) मिलेंगे।

कियारा नक्षत्र कलेक्शन और भारत का पहला 'प्राइज पाथ'

कियारा के साथ गेम में 'कियारा नक्षत्र स्पिन' भी पेश किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को कई प्रीमियम आइटम्स मिलेंगे:

  • कियारा नक्षत्र सेट (Outfits)

  • डिवाइन पीकॉक ग्लाइडर (Glider)

  • डिवाइन रेडियंस SCAR-L (Weapon Skin)

  • डिवाइन रथ बग्गी (Vehicle Skin)

  • एरा रेन इमोट और डिवाइन एज माचेत

इसके अलावा, क्राफ्टन पहली बार भारत-विशेष 'दिवाली प्राइज पाथ' (Diwali Prize Path) की शुरुआत करने जा रहा है। यह इवेंट 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 20 स्टेज होंगे और खिलाड़ियों को गेम प्रोग्रेस के आधार पर विशेष फेस्टिव रिवार्ड्स मिलेंगे।