Movie prime
PMC_Hospital

Valentine Week 2026 की शुरुआत: आज रोज डे, जानिए क्यों गुलाब बन गया प्यार की पहचान

7 फरवरी से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, रोज डे पर गुलाब देकर लोग करते हैं प्यार और भावनाओं का इजहार

Ad

 
Rose Day
WhatsApp Group Join Now

Ad

लाइफ स्टाइल, भदैनी मिरर। आज यानी 7 फरवरी से प्यार और भावनाओं के इजहार का खास सप्ताह वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। पहले दिन को रोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या खास दोस्तों को गुलाब देकर अपने दिल की बात कहते हैं।

रोज डे से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, इसलिए इसे बेहद खास माना जाता है। गुलाब को भावनाओं की भाषा कहा जाता है, जो बिना शब्दों के भी प्यार, सम्मान और अपनापन जताने का माध्यम बन जाता है।

Ad
Ad

अलग-अलग रंगों के गुलाब और उनका मतलब

  • लाल गुलाब: गहरे प्यार और रोमांस का प्रतीक
  • गुलाबी गुलाब: प्रशंसा और सौम्यता दर्शाता है
  • पीला गुलाब: दोस्ती और खुशी का संकेत
  • सफेद गुलाब: शांति और सच्चे रिश्ते की पहचान

हर रंग अपने-अपने भाव लिए होता है, इसलिए रोज डे पर गुलाब चुनते समय लोग अपने रिश्ते की भावना को ध्यान में रखते हैं।

क्यों मनाया जाता है 7 फरवरी को रोज डे?

इतिहास के अनुसार, विक्टोरियन काल में लोग अपने स्नेह और प्रेम को व्यक्त करने के लिए गुलाब का आदान-प्रदान किया करते थे। धीरे-धीरे गुलाब प्रेम का प्रतीक बन गया और 7 फरवरी को रोज डे के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।
साहित्य में भी गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना गया है। शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक रोमियो और जूलियट में जूलियट गुलाब का उदाहरण देते हुए कहती है कि नाम बदलने से प्रेम की मिठास कम नहीं होती।

Ad

आज के दौर में रोज डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्ती, परिवार और खास रिश्तों को मजबूत करने का भी माध्यम बन चुका है।