Movie prime
PMC_Hospital

Arjun Rampal Married: 6 साल के लिव-इन के बाद अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला से रचाई शादी

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला बने पति-पत्नी: गोवा के UCC कानून के तहत दर्ज हुई शादी, 15 दिनों में मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

मनोरंजन डेस्क (भदैनी मिरर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपनी मॉडल-डिजाइनर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है। इस जोड़े ने शुक्रवार को उत्तरी गोवा के मपुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी कोर्ट मैरिज की औपचारिकताएं पूरी कीं।

Ad
Ad

गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत पंजीकृत हुई शादी

सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर (PTI के अनुसार) ने पुष्टि की कि अर्जुन और गैब्रिएला का विवाह गोवा राज्य के 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' के तहत पंजीकृत किया गया है। कैजुअल आउटफिट में पहुंचे इस जोड़े ने पहली और दूसरी सिग्नेचर प्रक्रिया के बीच अनिवार्य 15 दिनों की अवधि की छूट के लिए स्थानीय अदालत के सहायक सरकारी वकील से विशेष अनुमति ली थी। कानून के अनुसार शादी का प्रमाण पत्र 15 दिनों के बाद सौंपा जाएगा।

Ad

हाल ही में किया था सगाई का खुलासा

शादी से ठीक पहले अर्जुन रामपाल ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में गैब्रिएला के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। पॉडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए गैब्रिएला ने कहा था, "हम अभी शादीशुदा नहीं हैं..." जिस पर तुरंत जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा था, "हमारी सगाई हो चुकी है।"

Ad

Ad

2018 से साथ हैं दोनों, दो बेटों के माता-पिता

साउथ अफ्रीकी मूल की मॉडल गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल साल 2018 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वे दो बेटों—अरिक (जन्म 2019) और अराव (जन्म 2023) के माता-पिता हैं। इससे पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां महिका और मायरा हैं। साल 2019 में तलाक के बाद से अर्जुन और मेहर अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।