Movie prime
PMC_Hospital

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर! काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव की दिखी खास केमिस्ट्री

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में स्टार्स के खुलासे: काजल राघवानी ने खेसारी और पवन सिंह पर साधे निशाने।

Ad

 
आम्रपाली
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी / डिजिटल डेस्क (भदैनी मिरर): जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त सुर्खियों में है। शो में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और राजनेता तेज प्रताप यादव हर दिन नए खुलासे कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में जहां आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के बीच की चुटीली बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा, वहीं काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव की मथुरा यात्रा और बयानों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

Ad
Ad

काजल राघवानी का खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप

शो के दौरान काजल राघवानी ने एक बार फिर खेसारी लाल यादव संग अपने अतीत के रिश्ते पर खुलकर बात की। काजल ने भावुक होते हुए बताया कि इस रिश्ते में उन्होंने मानसिक तनाव झेला और यहां तक कि सुसाइड करने तक की कोशिश की थी।

Ad

काजल ने कहा, "जब मैंने कदम उठाने की कोशिश की, तो उन्होंने इसे ढोंग बताया। उन्होंने मुझसे कहा था कि पत्नी के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं है और वे जल्द तलाक दे देंगे। 5 साल तक चले इस रिश्ते के बाद उन्होंने मुझ पर ही धोखा देने का आरोप लगा दिया।" काजल ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अभिनेता के फोन में अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखे थे, जिसे खेसारी ने अपना 'एंटरटेनमेंट' बताया था।

Ad

Ad

जब आम्रपाली ने पवन सिंह को दिया "मैरिज ऑफर"

एपिसोड का सबसे हल्का-फुल्का और मजेदार पल तब आया जब आम्रपाली दुबे और पवन सिंह आपस में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान आम्रपाली ने हंसते हुए पवन सिंह से कहा, "अकेले बच्चा पालना काफी मुश्किल होगा, तो क्यों न हम दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की परवरिश करें?"

यह सुनकर एक पल के लिए सन्नाटा छा गया, जिसके बाद दोनों ठहाके मारकर हंस पड़े। पवन सिंह ने इस मजाक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बच्चा आने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। इस पर आम्रपाली ने चुटकी लेते हुए कहा कि फिर वे चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में ही काम करेंगी।

अकेलेपन के सवाल पर भावुक हुए पवन सिंह

बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आम्रपाली ने पवन सिंह से उनके व्यक्तिगत जीवन और अकेलेपन पर सवाल किया। इस पर पवन सिंह ने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में कमी और अकेलापन जरूर खलता है, लेकिन उनकी मां उनके साथ हैं। पवन सिंह ने कहा, "मेरी मां भी चाहती हैं कि मेरा घर फिर से बस जाए ताकि यह कमी पूरी हो सके। बाकी सब महादेव की मर्जी पर निर्भर करता है।"

मथुरा में तेज प्रताप और काजल की केमिस्ट्री

शो के एक हिस्से में राजनेता तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी मथुरा में यमुना नदी में नाव की सवारी करते नजर आए। तेज प्रताप ने काजल के लिए बांसुरी बजाई और उन्हें इसे बजाना सिखाया भी। बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने काजल को भोजपुरी इंडस्ट्री की अपनी पसंदीदा और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री बताया, जबकि पवन सिंह को लेकर तल्ख टिप्पणी की।

शादी के सवाल पर तेज प्रताप ने अपनी पुरानी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा से वृंदावन आकर भक्ति में लीन होना चाहते थे। पारिवारिक दबाव में शादी हुई, जो सफल नहीं रही और पिछले 6 सालों से तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

इसी दौरान काजल राघवानी ने पवन सिंह पर भी सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता की शुरुआत पवन सिंह के जरिए ही हुई थी।