Movie prime
PMC_Hospital

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की जान से मारने की धमकी, 'जलसा' के बाहर हमले की साजिश बेनकाब

सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली, लिखा - बुलेटफ्रूफ सुरक्षा भी नहीं बचा सकती 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुंबई/नई दिल्ली (भदैनी मिरर): बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को एक बार फिर जान से मिलने की गंभीर धमकियों के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों बताने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बच्चन पिता-पुत्र को सीधे तौर पर निशाना बनाया है। इस धमकी के बाद से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।

Ad

'बुलेटप्रूफ कांच भी नहीं बचा पाएगा'

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में मुंबई से उसके दो साथियों—विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। अपनी इस पोस्ट में उसने अमिताभ और अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए बेहद खौफनाक धमकी दी है। उसने लिखा है कि बच्चन पिता-पुत्र चाहे जितने भी बुलेटप्रूफ कांच या सुरक्षा घेरे के पीछे छिप जाएं, वह उन्हें नहीं छोड़ेगा। साथ ही उसने सिख समुदाय के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।


 

'जलसा' के बाहर हमले की साजिश का पर्दाफाश

यह ताजा धमकी ऐसे समय में सामने आई है जब ठीक एक दिन पहले (15 नवंबर) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्ध शूटरों—विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि ये दोनों शूटर मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले 'जलसा' के बाहर हमले की साजिश रच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, यह साजिश कथित तौर पर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुराने बयानों को लेकर रची गई थी, हालांकि महानायक इन तमाम आरोपों को पहले ही सिरे से खारिज करते रहे हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है।

अमिताभ बच्चन का रहस्यमयी पोस्ट: 'बच गए'

इन सबके बीच, अमिताभ बच्चन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा गया एक संक्षिप्त पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ दो शब्द लिखे थे— 'बच गए'।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद यह उन पर हाल ही में टले किसी खतरे या 'जलसा' के बाहर रची गई साजिश की नाकामयाबी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, महानायक ने अपनी इस पोस्ट में किसी घटना का स्पष्ट जिक्र नहीं किया है, लेकिन इस पर लाखों इम्प्रेशन और ढेरों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने इस सोशल मीडिया पोस्ट और गैंगस्टर की धमकी को बेहद गंभीरता से लिया है। बच्चन परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।