Movie prime
PMC_Hospital

IPL फिनाले में आमिर खान का दिखेगा अनोखा अंदाज, 'सितारे जमीन पर' फिल्म के लिए करेंगे भोजपुरी में कमेंट्री

Ad

 
Sitaare zameen Par
WhatsApp Group Join Now

Ad

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं, और इस बार वो ला रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’, जिसे 2007 की चर्चित फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, और अब आमिर इसका प्रमोशन भी बेहद खास अंदाज़ में कर रहे हैं।

Ad
Ad

इस प्रमोशन का अगला लेवल दिखेगा IPL 2025 के फिनाले में, जहां आमिर खान दर्शकों को चौंकाते हुए हिंदी और भोजपुरी में लाइव कमेंट्री करते नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस बार आमिर कमेंट्री बॉक्स में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ दिखाई देंगे। दोनों की जोड़ी क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बन सकती है।

Ad

आमिर खान इससे पहले भी फिल्मों में भोजपुरी में संवाद बोलकर दर्शकों को चौंका चुके हैं, और अब वो अपने उसी अंदाज़ को लाइव कमेंट्री के जरिए मैदान में उतारने वाले हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आमिर खान, जेनेलिया और फिल्म के 10 नए कलाकार एक मस्तीभरे क्रिकेट मैच में खेलते नजर आए, जिससे फिल्म और IPL दोनों को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।

Ad

life line hospital

‘सितारे ज़मीन पर’ का निर्देशन किया है आर. एस. प्रसन्ना ने, जो पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है और गाने लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।