80th Independence Day: तमिलनाडु के CM विजय का पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह, मस्टर्ड-येलो साड़ी में पहुंचीं तृषा कृष्णन ने खींचा सबका ध्यान
सीएम विजय के परिवार संग नजर आईं तृषा, मस्टर्ड-येलो साड़ी में ढाया कहर
Bhadaini Mirror Desk: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित फोर्ट सेंट जॉर्ज (Fort St. George) में एक खास नजारा देखने को मिला। अभिनेता से नेता बने तमिल मुन्नेत्र कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने के लिए साउथ की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भी समारोह में पहली पंक्ति में मौजूद रहीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीएम विजय के परिवार संग नजर आईं तृषा
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तृषा कृष्णन मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता—शोभा चंद्रशेखर और एस.ए. चंद्रशेखर—तथा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ अग्रिम पंक्ति (Front Row) में बैठी नजर आईं। वायरल वीडियो में तृषा, मुख्यमंत्री विजय को उनका आधिकारिक कर्तव्य निभाते और गुजरते समय सम्मानपूर्वक सलूट करती हुई दिखीं।

उल्लेखनीय है कि तृषा को इससे पहले विजय के शपथ ग्रहण समारोह, फिल्म 'जना नायकन' की स्क्रीनिंग और मतगणना वाले दिन विजय के आवास पर भी देखा गया था।
एलिगेंट लुक: मस्टर्ड-येलो साड़ी में ढाया कहर
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तृषा कृष्णन का एथनिक लुक बेहद आकर्षक और पारंपरिक था:
-
परिधान (Outfit): तृषा ने फ्लोरल मोटिफ्स (Floral Motifs) बॉर्डर वाली मस्टर्ड-येलो (Mustard-Yellow) क्रेप सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्ट ग्रीन कलर का ब्लाउज पेयर किया, जिस पर बारीक ज़री का काम हुआ था।
-
हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज: उन्होंने गजरे से सजी सेंटर-पार्टेड फिशटेल ब्रेड (खजूर चोटी) बनाई थी। एक्सेसरीज के लिए उन्होंने कुंदन झुमके और हाथ में ट्रेडिशनल कड़े चुने।
-
मेकअप: मिनिमल और मैट फिनिश लुक के साथ आंखों में काजल, गालों पर पीच-पिंक ब्लश, माथे पर छोटी लाल बिंदी और मॉव-पिंक लिपस्टिक ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।
"भ्रष्टाचार मिटाना ही सच्ची आजादी": सीएम विजय का संबोधन
चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने तमिल समुदाय और देशवासियों को संबोधित किया।


-
Gen Z को संदेश: अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, "दुनियाभर के मेरे तमिल रिश्तेदारों और मेरे Gen Z दोस्तों, आप सभी को मेरा वणक्कम (नमस्कार)।"
-
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: सीएम विजय ने जोर देकर कहा कि देश से भ्रष्टाचार का खात्मा करना ही सच्ची आजादी दिलाएगा।
-
उन्होंने आगे कहा, "निजी व्यक्तियों की जेब में जाने वाले सरकारी राजस्व को रोक दिया गया है। सरकार के सभी विभागों से भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।"
