Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

महाविद्यालय में छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

Ad

 
Acahrya sitaraam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से शनिवार को डोमरी, रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।

Ad

कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित यात्रा से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है और युवा वर्ग इसमें अहम भूमिका निभा सकता है।

महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं।
शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. अरुण कुमार दुबे, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा दुबे, नेहा सिंह, वैशाली पाण्डेय, अंजलि विश्वकर्मा, अजय कुमार शुक्ला, मुकेश गुप्ता, श्रद्धा पाण्डेय, सोफिया खानम, चंचल ओझा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।