Movie prime
Ad

वाराणसी: धरमवीर नगर में NRS प्रीस्कूल का भव्य उद्घाटन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर होगा जोर

रेखा विश्वकर्मा की पहल, नर्सरी से यूकेजी तक एडमिशन शुरू – शिक्षा, अनुशासन और खेल गतिविधियों पर केंद्रित नया प्रीस्कूल

Ad

 
NRS
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। धरमवीर नगर कॉलोनी, चितईपुर वाराणसी में NRS प्रीस्कूल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल की निदेशिका रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि यह प्री स्कूल अन्य स्कूलों से काफी अलग और आधुनिक होगा।

रेखा विश्वकर्मा पहले से ही द राइजिंग स्टार एकेडमी के नाम से कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चों को पढ़ाई और कोचिंग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि NRS प्रीस्कूल खोलने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और सर्वांगीण विकास की नींव देना है।

Ad
Ad

उद्घाटन समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उनके उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर अन्य शिक्षक शिवम, पियूष, अर्पित जायसवाल, पंकज गोस्वामी आदि की उपस्थिति रही।

रेखा विश्वकर्मा ने सभी शिक्षकों और बच्चों को धन्यवाद दिया और कहा कि NRS प्रीस्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हर प्रकार के खेल और गतिविधियों की सुविधा दी जाएगी, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास समान रूप से हो सके।

Ad

उन्होंने बताया कि प्री-नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए एडमिशन शुरू हो गया है।

रेखा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को NRS प्रीस्कूल में एडमिशन दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करें।

Ad