Movie prime
PMC_Hospital

UP College Admission 2025 : यूपी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, जानें पूरी डिटेल 

Ad

 
UP
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश कॉलेज (UP College) में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर अब 20 जून कर दिया है।

Ad
Ad

खेल कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल जुलाई में

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि स्नातक स्तर पर खेल कोटे के तहत दाखिले के लिए ट्रायल जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। इस कोटे के तहत योग्य खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Ad

1 जुलाई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

23 जून से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 23 जून दोपहर 12 बजे के बाद से अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज ने उम्मीदवारों को समय से तैयारी रखने की सलाह दी है।

Ad

आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, शुल्क, प्रवेश परीक्षा पैटर्न सहित सभी जानकारियां यूपी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।