Movie prime
PMC_Hospital

UP Board Result 2026: वाराणसी में इंटर में साक्षी और हाईस्कूल में सूर्यदीप ने किया जिला टॉप, टॉप-10 में ग्रामीण प्रतिभाओं का डंका

 इंटरमीडिएट में टॉप-4 पर छात्राओं का कब्जा, पियारी देवी इंटर कॉलेज की साक्षी बनीं जनपद की टॉपर

Ad

 
up board
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही काशी के मेधावियों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। इस वर्ष के नतीजों में खास बात यह रही कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने शहरी मेधावियों को पछाड़ते हुए जिले की मेरिट लिस्ट (Top-10) में अपनी जगह पक्की की है।

Ad
Ad

इंटरमीडिएट: बेटियों का रहा दबदबा, साक्षी बनीं जिले की शान

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पियारी देवी इंटर कॉलेज, नेवादा बनकट की छात्रा साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.40% (472/500) अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में शुरुआती चार स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है।

Ad
  • द्वितीय स्थान: वैशाली मौर्या (श्री गांधी इंटर कॉलेज, गौराकलां) - 92.20%

  • तृतीय स्थान: रितू वर्मा (जेएसपी इंटर कॉलेज, परमानंदपुर) - 92%

  • चतुर्थ स्थान: अंजली प्रजापति (पियारी देवी इंटर कॉलेज, नेवादा) - 91.40%

  • पांचवां स्थान: अर्जुन वर्मा (बीएम इंटर कॉलेज, बरर्जी) - 91%

हाईस्कूल: सूर्यदीप प्रजापति ने किया जिला टॉप

हाईस्कूल परीक्षा में लहुराबीर स्थित पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने अपनी मेधा का परचम लहराया। सूर्यदीप ने 96.83% (581/600) अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

रैंक छात्र/छात्रा का नाम स्कूल का नाम अंक (प्रतिशत)
1 साक्षी पियारी देवी इंटर कॉलेज, नेवादा 472 (94.40%)
2 वैशाली मौर्या श्री गांधी इंटर कॉलेज, गौराकलां 461 (92.20%)
3 रितू वर्मा जेएसपी इंटर कॉलेज, परमानंदपुर 460 (92.00%)
4 अंजली प्रजापति पियारी देवी इंटर कॉलेज, नेवादा 457 (91.40%)
5 अर्जुन वर्मा बीएम इंटर कॉलेज, बरर्जी 455 (91.00%)
6 आयुषी, करिश्मा, शिवा विभिन्न विद्यालय 453 (90.60%)
7 सावन राजकीय इंटर कॉलेज, जक्खिनी 90.50%
8 नेहा यादव विद्या बिहार इंटर कॉलेज, सलारपुर 452 (90.40%)
9 श्वेता विश्वकर्मा जनता इंटर कॉलेज, कोछवन 451 (90.20%)
10 सरजना सिंह मां भगवती इंटर कॉलेज, कोईरीपुर 450 (90.00%)

खुशी से झूमे अभिभावक और गुरुजन

जैसे ही परिणाम घोषित हुए, सफल छात्र-छात्राओं के घरों में उत्सव जैसा माहौल हो गया। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं मिठाइयां बांटी गईं। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के कठिन परिश्रम को दिया। जिले में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है, जो बदलती शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।

Ad