Movie prime
PMC_Hospital

प्रह्लादघाट में पूर्वांचल की लोक संस्कृति का संगम, छात्र-छात्राओं ने कजरी की तान से बांधा समां

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में गूंजे कजरी के स्वर: अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में आर्य महिला स्कूल बना चैंपियन

Ad

 
g
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर ब्यूरो): काशी की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से रविवार को प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में अंतरविद्यालयी पूर्वांचल लोकगीत (कजरी) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के विभिन्न नामचीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Ad
Ad

fg

कजरी हमारी सांस्कृतिक पहचान: मंजुल पाण्डेय

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लोकगीत गायिका श्रीमती रंजना राय, विशिष्ट अतिथि गुरु कृपा फाउंडेशन के निदेशक श्री चक्रवर्ती विजय नवाद और बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल (डुमारी, रामनगर) के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय की उपस्थिति में हुआ।

अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री मंजुल पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर श्री मंजुल पाण्डेय ने कहा कि कजरी केवल एक लोकगीत नहीं, बल्कि पूर्वांचल की आत्मा और हमारी मिट्टी की सोंधी सुगंध है। इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और सांस्कृतिक धरोहर से मजबूती से जुड़ती है।

Ad

fg

प्रतियोगिता के परिणाम: आर्य महिला स्कूल को मिला पहला स्थान

पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे छात्र-छात्राओं ने कजरी के प्रामाणिक भाव, लय और ताल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि व निर्णायक रंजना राय ने गायन की बारीकियों और प्रस्तुतिकरण के आधार पर विजेताओं की घोषणा की:

  •  प्रथम पुरस्कार: आर्य महिला नागर मल मुरारका इंग्लिश स्कूल, लहुराबीर

  •  द्वितीय पुरस्कार: बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रह्लादघाट

  •  तृतीय पुरस्कार: बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डुमारी (रामनगर)

  • चतुर्थ स्थान: हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल, गौराकलान

निर्णायक रंजना राय ने बच्चों के गायन स्तर और भाव-भंगिमा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें लोक संगीत के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Ad

इनका रहा विशेष योगदान

पूरे आयोजन के संयोजन की जिम्मेदारी श्री चंदन चौधरी ने संभाली, जबकि मंच संचालन श्री अभिषेक मालवीय और श्री सूरज सैनी की जोड़ी ने कुशलतापूर्वक किया। प्रतिभागियों को तराशने में विद्यालय के संगीत विभाग की सुश्री जया मल्लिक, श्री शिवेंद्र मिश्रा एवं श्री दीपक मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।