Movie prime
PMC_Hospital

शिवपुर के BGM पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर काटा केक; डायरेक्टर पी.एन. सिंह ने दिया संदेश— "शिक्षक संवारते हैं बच्चों का भविष्य," छात्र-छात्राओं ने व्यक्त किया सम्मान।

Ad

 
dfs
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर कॉलोनी स्थित BGM (बीजीएम) पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Ad

uh

शिक्षक संवारते हैं देश का भविष्य: डायरेक्टर पी.एन. सिंह

कार्यक्रम के दौरान भदैनी मिरर के संवाददाता वीरेंद्र पटेल से खास बातचीत करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर पी.एन. सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुओं, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षक पूरे वर्ष बच्चों के भविष्य को गढ़ने में निस्वार्थ भाव से लगे रहते हैं और बच्चे भी इस दिन पूरे उत्साह के साथ अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेते हैं।

Ad

'माता-पिता के बाद गुरु ही भगवान'

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं अनन्या राजपूत, अनीषा प्रभाकर, महक, सोनम, श्रुति पटेल तथा छात्र प्रांजल उपाध्याय समेत कई विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार साझा किए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। शिक्षक ही सही मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों के जीवन को सोने की तरह निखारते हैं और उनका भविष्य उज्जवल बनाते हैं।

Ad

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।