Movie prime
PMC_Hospital

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिले ई-कंटेंट के प्रभावी उपयोग के गुण 

छः दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. मुकेश कुमार पंत ने शिक्षण में डिजिटल माध्यमों के महत्व पर दिया विशेष व्याख्यान

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी: डोमरी (रामनगर) स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में आयोजित छः दिवसीय 'टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम' के तीसरे दिन आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं को पठन-पाठन में शैक्षणिक सामग्री (E-Content) के महत्व, निर्माण और इसके प्रभावी उपयोग के व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Ad
Ad

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की निदेशक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. कल्पलता पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

ई-कंटेंट से शिक्षण बनेगा अधिक रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित: डॉ. मुकेश कुमार पंत

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग से डॉ. मुकेश कुमार पंत उपस्थित रहे। "E-Content (शैक्षणिक सामग्री)" विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. पंत ने बताया कि डिजिटल युग में तकनीक का सही प्रयोग शिक्षण प्रक्रिया को सुगम बनाता है।

Ad

उन्होंने कहा, "वर्तमान समय में केवल पारंपरिक तरीके से पढ़ाना पर्याप्त नहीं है। डिजिटल माध्यमों और गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट के प्रयोग से कठिन विषयों को भी सरल, रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जा सकता है। इससे छात्राओं के सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।"

Ad

बदलते दौर में तकनीक आधारित शिक्षण समय की मांग: प्रो. कल्पलता पाण्डेय

अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि शैक्षणिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। ऐसे में शिक्षकों के लिए तकनीक को अपनाना अनिवार्य हो गया है। ई-कंटेंट के माध्यम से शिक्षक जटिल से जटिल विषयवस्तु को सहजता और आकर्षण के साथ छात्राओं तक पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन और आभार:

कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अंजली विश्वकर्मा ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत डॉ. प्रतिमा राय द्वारा किया गया। अंत में सुश्री वैशाली पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्र को वर्तमान शिक्षा प्रणाली के लिए बेहद उपयोगी व व्यावहारिक बताया।