Movie prime
PMC_Hospital

भैरव तालाब परिसर में छात्र धरने पर बैठे: अंक प्रमाण पत्र में त्रुटि पर सुधार न होने का विरोध

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कृषि विज्ञान संकाय के छात्रों ने फर्स्ट सेमेस्टर से चौथे तक अंक प्रमाण पत्र में सुधार न होने पर परिसर में धरना दिया

Ad

 
UGC
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के भैरव तालाब परिसर (कृषि विज्ञान संकाय) में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। फर्स्ट सेमेस्टर से लेकर चौथे सेमेस्टर तक के अंक प्रमाण पत्र में गलती होने के कारण छात्रों ने गुरुवार को परिसर में धरना दिया।

Ad

छात्रों ने बताया कि परिसर प्रभारी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सात दिनों के भीतर उनका अंक प्रमाण पत्र सही करके वितरित किया जाएगा। लेकिन, उनसे संपर्क करने के बाद भी छात्रों को सही प्रमाण पत्र नहीं मिला।

इस असंतोष के कारण छात्र अपने सही अंक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए धरने पर बैठने को बाध्य हुए। छात्रों का कहना है कि यह समस्या न केवल उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को प्रभावित कर रही है बल्कि भविष्य में उनकी पढ़ाई और भर्ती प्रक्रिया में भी परेशानी पैदा कर सकती है।

Ad

धरने में शामिल छात्रों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर अंक प्रमाण पत्र सुधारने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो वे इस आंदोलन को और व्यापक स्तर पर जारी रखेंगे।