Movie prime
Ad

एपेक्स नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को मिला निःशुल्क टेबलेट, खिले चेहरे | डिजीशक्ति योजना का लाभ

डिजीशक्ति मिशन के तहत बीएससी व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग छात्रों को मिला तकनीकी उपहार, मुख्य अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन

Ad

 
Apex hospital
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज छात्रों के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें डिजीशक्ति मिशन के अंतर्गत निःशुल्क टेबलेट प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।

Ad
Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर सृजन सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल सिंह, भारत सरकार के सेवानिवृत्त सांख्यकीय उप महानिदेशक डॉ बीबी सिंह, एपेक्स कॉलेज के चेयरमैन डॉ एसके सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रो. रमर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने कुल 46 बीएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए।

Ad

मुख्य अतिथियों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजीटल युग में तकनीकी दक्षता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों का लाभ उठाते हुए समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौरव सिंह ने किया और उन्होंने छात्रों को बताया कि यह टेबलेट न केवल शैक्षणिक उपयोग के लिए हैं, बल्कि ये उनके करियर को डिजिटल रूप से मजबूत बनाएंगे।

Ad

एपेक्स नर्सिंग कॉलेज ने इस अवसर को एक प्रेरणादायक तकनीकी पर्व के रूप में मनाया और यह कार्यक्रम छात्रों के लिए यादगार बन गया।

life line hospital

Ad