SSC GD 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए 25,487 कांस्टेबल जीडी पद, आवेदन शुरू
BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP और असम राइफल्स में भर्ती; 31 दिसंबर 2025 तक करें आवेदन, फरवरी-अप्रैल 2026 में होगा कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
नई दिल्ली। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में करियर का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD Constable 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि इस भर्ती के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां होंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी।



यह भर्ती BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, असम राइफल्स और SSF जैसी प्रतिष्ठित फोर्स में कांस्टेबल जीडी और राइफलमैन जीडी पदों पर की जाएगी।
कुल वैकेंसी – 25,487 पद
इनमें से—
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 23,467 पद
- महिला उम्मीदवारों के लिए: 2,020 पद
SSC ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े प्रोविजनल हैं और फोर्स की आवश्यकता के अनुसार बदले भी जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन: 1 दिसंबर – 31 दिसंबर 2025
- फीस जमा करने की आखिरी तिथि: 1 जनवरी 2026
- एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 8 से 10 जनवरी 2026
- कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBE): फरवरी – अप्रैल 2026
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
CAPF और असम राइफल्स में राज्य/यूटी के हिसाब से वैकेंसी तय होती हैं, इसलिए संबंधित डोमिसाइल/PRC देना अनिवार्य होगा।
उम्र सीमा
18 से 23 वर्ष
- जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले नहीं
- जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं
शिक्षा
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य।
- कटऑफ तिथि: 1 जनवरी 2026
कैसे करें आवेदन (How to Apply SSC GD 2026)

1. SSC की ऑफिशियल वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं
2. OTR (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें
3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
4. डॉक्यूमेंट अपलोड करें
5. शुल्क जमा करके आवेदन फॉर्म सबमिट करें
एप्लीकेशन फीस
- सामान्य, OBC, EWS: ₹100
- महिला, SC, ST, एक्स-सर्विसमैन: शुल्क में पूरी छूट
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SSC GD भर्ती में कुल 4 चरण होंगे—
1. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE)
2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
3. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
4. मेडिकल परीक्षा (DME) व दस्तावेज सत्यापन
CBE हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगा, जिनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु, उर्दू आदि शामिल हैं।
पे स्केल (SSC GD Salary)
पे लेवल–3: ₹21,700 – ₹69,100
