Movie prime
PMC_Hospital

rrb po admit card 2026:ऑफिसर स्केल-1 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, ibps.in पर आज हो सकता है जारी; जानिए डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित होगी IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा, 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

शिक्षा एवं रोजगार डेस्क (भदैनी मिरर): बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा CRP RRB-XV भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाने वाली ऑफिसर स्केल-I (RRB PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड (Call Letter) आज, 9 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की प्रबल संभावना है।

Ad
Ad

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जारी होने के बाद अपना हॉल टिकट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

21 और 22 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा

IBPS की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ऑफिसर स्केल-1 पद के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 और 22 नवंबर 2026 को विभिन्‍न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में अब महज 12 दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड (Call Letter) और वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना हॉल टिकट के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

IBPS RRB PO Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड:

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिख रहे 'CRP RRBs' सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद ‘Online Preliminary Exam Call Letter for CRP RRB-XV Officer Scale-I’ के लिंक का चयन करें।

  4. नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

  5. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Captcha) डालें और 'Login' बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  7. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

अभिलेखों की जांच अवश्य करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और फोटो आदि का मिलान सही तरीके से कर लें। परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।