Movie prime
PMC_Hospital

NEET UG Exam Guidelines: नीट यूजी परीक्षा के लिए NTA के कड़े नियम; जूता-जूलरी बैन, इन 3 बड़े बदलावों का रखें खास ध्यान

21 जून को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में बैठेंगे 22.7 लाख छात्र, जानें ड्रेस कोड और OMR शीट से जुड़े 10 जरूरी नियम।

Ad

 
NEET
WhatsApp Group Join Now

Ad

विशेष डेस्क, भदैनी मिरर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET UG) की पुनर्परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में देश भर से करीब 22.7 लाख विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है, लेकिन सुरक्षा और फ्रिस्किंग (जांच) की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से ही शुरू हो जाएगी। NTA ने साफ कर दिया है कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी कीमत पर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Ad
Ad

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत 5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी और 6 हजार से अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। नकल और पेपर लीक रोकने के लिए 'लोक परीक्षा अधिनियम 2024' के तहत अपराधियों को 10 वर्ष तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

नीट यूजी परीक्षा में इस बार हुए 3 बड़े बदलाव

परीक्षार्थियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए NTA ने इस बार निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:

Ad
  1. अधिक समय: अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 195 मिनट का समय मिलेगा।

  2. ज्यादा रफ पेज: रफ कार्य के लिए पन्नों की संख्या को 2 से बढ़ाकर अब 4 कर दिया गया है।

  3. लेफ्ट-हैंडर फ्रेंडली: रफ पेज आगे और पीछे दोनों ओर प्रिंटेड होंगे, जिससे बाएं हाथ (Left-handed) से लिखने वाले छात्रों को भी आसानी होगी।

NEET परीक्षा से जुड़े 10 सबसे महत्वपूर्ण नियम

1. सख्त ड्रेस कोड (Dress Code Rules)

  • पुरुष अभ्यर्थी: आधी बाजू (Half Sleeves) की शर्ट या टी-शर्ट और साधारण ट्राउजर या पैंट पहनकर आएं। बड़े बटन, मैटेलिक हुक या कई चेनों वाली जींस पहनने से बचें।

  • महिला अभ्यर्थी: आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहनें। लंबी बाजू वाले या ऊनी कपड़े पहनने पर फ्रिस्किंग में समय लग सकता है, इसलिए इनसे बचें।

  • फुटवियर: परीक्षा केंद्र पर जूते पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। केवल चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर ही एंट्री मिलेगी।

  • प्रतिबंधित सामान: जूलरी, अंगूठी, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, हेयर बैंड, स्कार्फ, धूप के चश्मे और कलाई घड़ी लाने की सख्त मनाही है।

2. पारंपरिक/धार्मिक पोशाक के लिए समय

यदि कोई परीक्षार्थी अपनी संस्कृति, आस्था या धर्म से जुड़ी पारंपरिक पोशाक (जैसे हिजाब, कृपाण आदि) पहनकर आ रहा है, तो उन्हें तलाशी के लिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले (दोपहर 12:30 बजे तक) केंद्र पर पहुंचना होगा।

3. जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Document Checklist)

परीक्षा केंद्र पर अपने साथ नीट एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) की दो कॉपियां, सेल्फ डिक्लेरेशन/अंडरटेकिंग फॉर्म और ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, या वोटर आईडी) जरूर लाएं।

Ad

4. फोटोग्राफ की अनिवार्यता

एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज फोटो पहले से चिपका होना चाहिए। इसके अलावा अटेंडेंस शीट के लिए एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर पोस्टकार्ड आकार (4X6) का फोटो चिपकाकर साथ लाना अनिवार्य है (दोनों फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए)।

5. पेन घर से न लाएं

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पेन ले जाने की जरूरत नहीं है; NTA द्वारा परीक्षा हॉल में ही बॉल पॉइंट पेन मुहैया कराया जाएगा।

6. पारदर्शी पानी की बोतल

अभ्यर्थी अपने साथ पीने के पानी के लिए केवल एक ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) बोतल ले जा सकते हैं।

7. इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य पदार्थ प्रतिबंधित

किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ज्योमेट्री बॉक्स या कोई भी खाने की चीज परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

8. रफ कार्य के लिए नियम

सभी प्रकार का रफ कार्य केवल प्रश्नपुस्तिका (उत्तर पुस्तिका) में दिए गए रफ पेजों पर ही करना होगा, अलग से किसी कागज का उपयोग करने पर वह चेक नहीं होगी।

9. OMR शीट भरने की गाइडलाइंस

NTA ने OMR शीट को लेकर 'क्या करें और क्या न करें' की सूची जारी की है:

  • क्या करें: केंद्र पर मिले काले बॉल पॉइंट पेन से गोले को पूरी तरह और गहरा भरें। रोल नंबर और पेपर कोड बहुत ध्यान से दर्ज करें।

  • क्या न करें: गोले पर टिक (✓) या क्रॉस (✗) का निशान न लगाएं। एक से ज्यादा विकल्प न चुनें और शीट पर ओवरराइटिंग या कटिंग करने से बचें।

10. टॉयलेट ब्रेक और फ्रिस्किंग

परीक्षा के शुरुआती 30 मिनट और आखिरी 30 मिनट के दौरान छात्रों को टॉयलेट ब्रेक नहीं दिया जाएगा। ब्रेक से वापस लौटने पर छात्र की दोबारा सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी।

मौसम का रखें ध्यान: NTA ने देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की आशंका को देखते हुए छात्रों को सलाह दी है कि वे मौसम का हाल देखकर घर से जल्दी निकलें ताकि जलभराव या ट्रैफिक जाम के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो।