Movie prime
PMC_Hospital

NEET UG 2026: क्या लीक हो गया नीट री-एग्जाम का पेपर? सोशल मीडिया के दावों पर NTA ने तोड़ी चुप्पी; दी कड़ी चेतावनी!

"छात्रों की मजबूरी का फायदा उठा रहा है संगठित गिरोह"

Ad

 
NTA
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के री-एग्जामिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही पेपर लीक की खबरों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनटीए ने सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म (जैसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप) पर वायरल हो रहे उन सभी दावों को पूरी तरह से खारिज और निराधार बताया है, जिनमें नीट री-एग्जाम के प्रश्नपत्र के लीक होने, एडवांस एक्सेस मिलने या उसे बेचने की बात कही जा रही थी।

Ad
Ad

एनटीए (NTA) ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा पूरी तरह बरकरार है और छात्र ऐसी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

"छात्रों की मजबूरी का फायदा उठा रहा है संगठित गिरोह"

आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में एनटीए ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा ऐसा भ्रामक कंटेंट दरअसल एक संगठित चीटिंग रैकेट (Organised Cheating Rackets) का काम है। ये गिरोह परीक्षा के दबाव और तनाव से गुजर रहे छात्रों और उनके चिंतित परिवारों की मजबूरी तथा घबराहट का फायदा उठाकर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में रहते हैं।

Ad

एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता (Integrity) पूरी तरह सुरक्षित है और सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

साइबर क्राइम सेल एक्टिव, चैनलों को ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू

भ्रामक और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एनटीए अब आर-पार के मूड में है। एजेंसी ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे संदिग्ध चैनलों, ग्रुप्स, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान कर रहे हैं। इन सभी की रिपोर्ट संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ सीधे साइबर-क्राइम अथॉरिटी (Cyber-Crime Authorities) को की जा रही है, ताकि इन अकाउंट्स को तुरंत ब्लॉक/डिलीट कराया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Ad

NTA की उम्मीदवारों और अभिभावकों को अहम सलाह

बढ़ते भ्रम को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश भर के नीट एस्पिरेंट्स (Aspirants) और उनके माता-पिता के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है:

  • झांसे में न आएं: किसी भी ऐसे मैसेज, ग्रुप या व्यक्ति के संपर्क में न आएं जो पेपर दिलाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा हो।

  • फॉरवर्ड न करें: पेपर लीक से जुड़े किसी भी बिना पुष्टि वाले मैसेज या दावों को आगे फॉरवर्ड या शेयर न करें, ऐसा करना भी कानूनन गलत है।

  • आधिकारिक जानकारी पर ही करें भरोसा: किसी भी अपडेट, नोटिफिकेशन या बदलाव के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक और सत्यापित वेबसाइट व चैनलों (Official Verified Website) पर दी गई जानकारी को ही सच मानें।

एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना पूरा ध्यान बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर लगाएं।