JEE Main Result 2026: Session-1 में L-1 Coaching के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 84 स्टूडेंट्स ने पार किया 95 पर्सेंटाइल
National Testing Agency द्वारा जारी नतीजों में काशी के Akshit ने हासिल किए 99.77 पर्सेंटाइल, 148 छात्रों ने 90 से ऊपर स्कोर कर बढ़ाया वाराणसी का मान
वाराणसी। JEE Main Result 2026 (Session-1)** में L-1 Coaching Institute के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काशी का नाम रोशन किया है।
National Testing Agency द्वारा 16 फरवरी 2026 को घोषित नतीजों के अनुसार, L-1 Coaching के 84 से अधिक छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से ऊपर, जबकि 148 छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।


टॉप परफॉर्मर्स में Akshit (99.77), Dipesh (99.67), Anubhav (99.61), Apan (99.33), Abhay (99.31), Akhil (99.23), Ratan (99.16), Abhishek (98.99), Akshay (98.91), Ashish (98.66), Prem (98.60), Lakshya (98.50), Shani (98.28), Imran (98.22), Sudhanshu (98.16), Krishna (98.12), Preeti (98.09) एवं Anand (98.03) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कोचिंग के डायरेक्टर इं. बृजेश सिंह ने इस सफलता को छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि केवल अच्छे छात्रों को चुनना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उन्हें पर्सनल केयर, लेवल-वाइज टेस्ट, स्पेशल स्टडी प्लान और नियमित डाउट क्लियरिंग जैसी रणनीति देना जरूरी होता है।

संस्थान के शिक्षकों का मानना है कि यह अभूतपूर्व परिणाम नए पैटर्न पर तैयार किए गए स्टडी मटेरियल, मजबूत टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का नतीजा है। इस उपलब्धि से फाउंडेशन कोर्स के छात्र भी और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हुए हैं।
L-1 Coaching में अब JEE Main के दूसरे चरण एवं JEE Advanced की तैयारी के लिए बैच प्रारंभ हो चुका है। वहीं अगला नया बैच 23 मार्च से शुरू किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान डायरेक्टर दीपक जाजू, बृजेश सिंह, नागेन्द्र सिंह, अरुण तिवारी एवं निराला सर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
