Movie prime
Ad

IBPS RRB Exam 2025: ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधा लिंक यहां से डाउनलोड करें

14 दिसंबर तक कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड | 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को होगी परीक्षा | आईबीपीएस ने मॉक टेस्ट लिंक और स्क्राइब डिक्लेरेशन फॉर्म भी सक्रिय किए

Ad

 
IIB
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क। IBPS RRB Exam 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad
Ad

प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें

आईबीपीएस की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा निम्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी—

  • 6 दिसंबर 2025
  • 7 दिसंबर 2025
  • 13 दिसंबर 2025
  • 14 दिसंबर 2025

यह परीक्षा RRBs में ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।


IBPS RRB Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Ad

1. आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Online Preliminary Exam Call Letter For CRP-RRBs-XIV” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
5. उसे डाउनलोड कर सेव कर लें और प्रिंट जरूर निकालें।

Ad

Download Link 

परीक्षा पैटर्न

IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स कुल 45 मिनट की होगी-

  • रीजनिंग - 25 मिनट
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी - 20 मिनट

परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

मॉक टेस्ट और स्क्राइब डिक्लेरेशन फॉर्म भी एक्टिव

आईबीपीएस ने ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। साथ ही स्क्राइब डिक्लेरेशन फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे जरूरतमंद अभ्यर्थी ऑनलाइन भर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह

अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पहले—

  • एडमिट कार्ड की सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने,
  • समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने,
  • और मॉक टेस्ट को जरूर हल करने की सलाह दी गई है।
Ad