Movie prime
PMC_Hospital

बीएचयू में डीन पद को लेकर विवाद, प्रो. संजय गुप्त तीन जून से करेंगे शांति आंदोलन

IMS-BHU के प्रोफेसर संजय गुप्त ने डीन पद की वरिष्ठता को लेकर उठाए सवाल, तीन दिन में प्रभार न मिलने पर कार्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की चेतावनी

Ad

 
IMS-BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर।। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईएमएस (इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में डीन पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। साइकेट्री विभाग के प्रो. संजय गुप्त ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि तीन दिन के भीतर उन्हें डीन का प्रभार नहीं दिया गया तो वह तीन जून से डीन कार्यालय में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रो. गुप्त ने इस संबंध में बीएचयू के कुलपति, रजिस्ट्रार और आईएमएस निदेशक को पत्र भेजकर अपने अधिकारों की मांग की है। उनका कहना है कि यूजीसी (UGC) के नियमानुसार सीनियर प्रोफेसर का पद वरिष्ठता का पैमाना नहीं है, ऐसे में वे डीन बनने के वैध अधिकारी हैं।
उन्होंने पत्र में लिखा कि, "यूजीसी के नियम स्पष्ट हैं — डीन पद के लिए वरिष्ठता का आधार तय है और उसके अनुसार मुझे यह पद मिलना चाहिए। विभागाध्यक्ष की नियुक्ति में नियम लागू होते हैं लेकिन डीन पद पर नहीं — यह दोहरी नीति क्यों?"
Ad
Ad
प्रो. गुप्त ने यह भी कहा कि, "अपने अधिकार के लिए लड़ना गलत नहीं है। मैं शांति आंदोलन के जरिए अपनी बात रखूंगा। 
life line hospital