Movie prime
PMC_Hospital

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 


निर्दोषों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने शहीदों के परिजनों के प्रति जताई गहरी संवेदना

वाराणसी, भदैनी मिरर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए दर्दनाक आतंकी हमले को लेकर देशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर में बुधवार को एक श्रद्धांजलि  सभा का आयोजन किया गया। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Ad
Ad

 

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने शोकसभा की अगुवाई करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस नृशंस घटना को मानवता पर हमला करार देते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया।

 

सभा के दौरान सभी उपस्थित छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। माहौल पूरी तरह से गमगीन और भावनात्मक था, जहां सभी ने एकजुट होकर इस अमानवीय कृत्य की निंदा की।

 

महाविद्यालय परिवार ने यह संकल्प भी लिया कि देश की अखंडता और एकता के लिए वे सदैव सजग और संवेदनशील रहेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी छात्राएं, शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।