Movie prime
Ad

वाराणसी: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय और रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के बीच एमओयू

 छात्राओं को मिलेगा इंटर्नशिप और रोजगार का अवसर, इंडस्ट्री–एकेडेमिया सहयोग से छात्राओं को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन

Ad

 
acs
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। डोमरी, रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय और रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौता (Memorandum of Understanding – MOU) संपन्न हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य महाविद्यालय और औद्योगिक क्षेत्र के बीच पारस्परिक सहयोग स्थापित कर छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Ad
Ad

समझौते पर महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय और रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र की ओर से तनवीर अहमद (एम.पी. बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड), शशांक चौरसिया (टेस्टी मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड) और शिशिर सर्राफ (बालाजी फूड प्रोडक्ट्स) उपस्थित रहे।

Ad

ACS

वहीं महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा, अपूर्वा पाण्डेय, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. प्रतिमा राय और दीपक कुमार गुप्ता ने सहभागिता की।

एमओयू के तहत छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्र से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें इंटर्नशिप, इंडस्ट्री एक्सपोजर, व्यावहारिक ज्ञान और भविष्य में रोजगार की संभावनाएं मजबूत होंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं के कौशल विकास और करियर निर्माण की दिशा में एक अहम पहल बताया।

Ad

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंडस्ट्री–एकेडेमिया सहयोग से छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

Ad