Movie prime
PMC_Hospital

CBSE का बड़ा ऐलान, अब साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने का मिलेगा मौका ​​​​​​​

Ad

 
CBSE
WhatsApp Group Join Now

Ad

CBSE Borad 10th Exam : अगर आप या आपके बच्चे CBSE की 10वीं कक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 2026 से एक नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है, जिसका मकसद छात्रों पर से मानसिक दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरा मौका देना है।

Ad
Ad

क्या होगा नया सिस्टम?

CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक, अब कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

  • पहली परीक्षा फरवरी में होगी, जो सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी।

  • दूसरी परीक्षा मई में होगी, जो वैकल्पिक होगी – यानी सिर्फ वे छात्र शामिल होंगे जो पहले के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या बेहतर स्कोर करना चाहते हैं।

life line hospital new

क्यों किया गया यह बदलाव?

यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है। CBSE का मानना है कि एक बार की परीक्षा से किसी छात्र की पूरी क्षमता का सही मूल्यांकन नहीं हो पाता, और यह बदलाव छात्रों को लचीला, तनावमुक्त और सुधारात्मक अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है।

Ad