Movie prime
PMC_Hospital

बीपीएससी ने जारी किया 32,388 शिक्षक पदों का नोटिफिकेशन, जानें वैकेंसी डिटेल्स

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Ad

 
Job
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

मंगलवार शाम को कुल 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होते ही अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बहाली प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पद उच्च माध्यमिक (कक्षा 11वीं और 12वीं) के शिक्षकों के लिए रखे गए हैं।

Ad
Ad

BPSC TRE 4 Vacancy Details: किस वर्ग में कितने पद?

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, अलग-अलग कक्षाओं के लिए पदों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है:

कक्षा / स्तर कुल पद
कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) 3,847 पद
कक्षा 6 से 8 (मध्य) 8,563 पद
कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक) 3,877 पद
कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक) 16,101 पद
कुल पदों की संख्या 32,388 पद

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान: 'शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत'

इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बीपीएससी को भेज दी गई थी।

Ad

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस भर्ती से जहां हजारों योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी भी पूरी होगी।

Ad

Ad

गर्दनीबाग में प्रदर्शन के बीच आया नोटिफिकेशन

उल्लेखनीय है कि शिक्षक अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से TRE-4 के नोटिफिकेशन और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। मंगलवार को भी छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर अपनी विभिन्न मांगों (जैसे BSSC एग्जाम डेट, लाइब्रेरियन बहाली, दरोगा व सिपाही भर्ती में पारदर्शिता) को लेकर आंदोलन कर रहे थे। अभ्यर्थियों के बढ़ते दबाव और मांग के बीच आयोग ने शाम को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया।