Movie prime
PMC_Hospital

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में एआई और रोबोटिक्स सेमिनार

न्यूरोबो टेक्नोलॉजीज और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने छात्राओं को तकनीक का निर्माता बनने के लिए किया प्रेरित।

Ad

 
efd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 'AI & Robotics Seminar 2026: The Future Begins Here' विषय पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय और न्यूरोबो टेक्नोलॉजीज (NeuRobo Technologies) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना और उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना था।

Ad
Ad

jn

'केवल उपभोक्ता नहीं, तकनीक के निर्माता बनें छात्राएं'

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे न्यूरोबो टेक्नोलॉजीज के टेक्निकल हेड निलेश प्रजापति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मूल अवधारणाओं और दैनिक जीवन में इसके तेजी से बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज चिकित्सा से लेकर शिक्षा और उद्योग जगत तक, हर क्षेत्र में ऑटोमेशन और मशीन लर्निंग का दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

Ad

वहीं, न्यूरोबो टेक्नोलॉजीज के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर निर्मेश पांडेय ने रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकी बदलावों के बारे में छात्राओं को बारीकी से समझाया। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, "यह समय केवल तकनीक का उपभोक्ता बनने का नहीं, बल्कि इसके निर्माता और नवप्रवर्तक (Innovators) बनने का है।" उन्होंने छात्राओं को इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने और तकनीकी कौशल (Technical Skills) विकसित करने के व्यावहारिक टिप्स दिए।

Ad

ji

इंटरैक्टिव सत्र में छात्राओं ने पूछे सवाल

सेमिनार के दौरान एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र (Interactive Session) का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग, मशीन लर्निंग और डेटा सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने बेहद सरल और रोचक तरीके से उत्तर देकर समाधान किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लक्ष्मी ने किया, जबकि अंत में डॉ. अरुण कुमार दुबे ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, अंजली विश्वकर्मा, डॉ. सोफिया खानम, अल्पा तिवारी, अनामिका तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।s