Movie prime
Ad

डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में संस्थापक की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

भजन, पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी के साथ आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Ad

 
Bal
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी के रामनगर क्षेत्र अंतर्गत डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को बाल शिक्षा मंडल काशी के संस्थापक आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी की 21वीं पुण्यतिथि अत्यंत सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, बाल विद्यालय डोमरी के निदेशक मुकुल पाण्डेय, सीएमओ अपूर्वा पाण्डेय तथा प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी द्वारा आचार्य जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

Ad
Ad

इस अवसर पर संगीत शिक्षक हरेंद्र पाण्डेय और दीपक मिश्र ने आचार्य जी के प्रिय भजन “झीनी रे झीनी चदरिया” तथा “वैष्णव जन” प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने अपने संबोधन में आचार्य जी के जीवन दर्शन और काशी से उनके गहरे जुड़ाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वे आचार्य जी की प्रिय नतिनी हैं और आचार्य जी काशी में देह त्याग नहीं करना चाहते थे।

Ad

Bal

विद्यालय की शिक्षिका डॉली ने आचार्य जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके *चम्पू काव्य* सहित साहित्यिक योगदान की चर्चा की। वहीं मुकुल पाण्डेय ने अपने नाना की विद्वता का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने आचार्य जी द्वारा लिखित नाटक का मंचन विद्यालय में शीघ्र कराने की घोषणा भी की।

Ad

कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार दुबे ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में महाविद्यालय एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर आचार्य जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी द्वारा किया गया।
 

 
Ad