Movie prime
Ad

केवी पब्लिक स्कूल सुसुवाही में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, 800 बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक दिखा देशभक्ति का उत्साह, मुख्य अतिथियों ने बच्चों को दिए प्रेरणादायक संदेश

Ad

 
KV
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। केवी पब्लिक स्कूल सुसुवाही, वाराणसी में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी (तिरंगा यात्रा) से हुई। इस तिरंगा यात्रा में लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देशभक्ति नारों व गीतों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई।

Ad
Ad

kv

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख काशी विद्यापीठ रमाकान्त सिंह मिंटू तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अवनीश सिंह जय रहे। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

Ad

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अजय कुमार पांडेय एवं प्रधानाचार्य मधु पाण्डेय ने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से दूर रहने, माता-पिता की सेवा करने एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

kv

कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा पाण्डेय, वंदना वेताल, आकांक्षा यादव, शोभा राजपूत एवं अर्चना सिंह द्वारा किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और तिरंगे को सलामी दी।

Ad

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
 

Ad