Movie prime
PMC_Hospital

'दरिंदे को क्यों बचा रही दिल्ली पुलिस?': ACP विवेक भगत के खिलाफ FIR की मांग पर अड़े CJP नेता सौरभ दास, दिया अल्टीमेटम

महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न का मामला: CJP सह-संयोजक सौरभ दास ने कहा- 'कल 12 बजे तक FIR दर्ज नहीं हुई तो थानें से कॉपी लेकर ही जाएंगे'

Ad

 
CJP PROTEST
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली / डेस्क: दिल्ली में महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस और एसीपी (ACP) विवेक भगत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। CJP नेता का आरोप है कि दिल्ली पुलिस अपने ही अधिकारी को बचाने के लिए पीड़ित महिला पत्रकार की शिकायत पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं कर रही है।

Ad

इस रवैये के खिलाफ CJP के सह-संयोजक सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सोमवार दोपहर 12 बजे तक आरोपी ACP के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया, तो पत्रकार और अन्य समर्थक एक बार फिर थाने का घेराव करेंगे।

'सबके सामने हुआ उत्पीड़न, फिर पुलिस क्यों दे रही संरक्षण?'

घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाते हुए सौरभ दास ने कहा कि पीड़ित महिला पत्रकार और उनके समर्थक थाने के बाहर एफआईआर की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा, "हम दिल्ली पुलिस से पूछना चाहते हैं कि आप ऐसे दरिंदे को क्यों बचाना चाहते हैं जिसने सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न किया है? ऐसा क्या कारण है कि ACP विवेक भगत को पुलिस प्रशासन की ओर से संरक्षण दिया जा रहा है?"

सोमवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम

सौरभ दास ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनसे लिखित शिकायत और संबंधित वीडियो फुटेज की जांच के लिए कुछ समय मांगा है। हालांकि, उन्होंने पुलिस को सोमवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है।

सौरभ दास ने चेतावनी देते हुए कहा, "हमने दिल्ली पुलिस को स्पष्ट कह दिया है कि उन्हें जितने वीडियो खंगालने हैं, खंगाल लें। लेकिन अगर सोमवार दोपहर 12 बजे तक FIR दर्ज नहीं हुई, तो सभी पत्रकार और समर्थक थाने के बाहर एकत्र होंगे और इस बार एफआईआर की कॉपी लेकर ही वापस लौटेंगे।"

CJP ने पीड़ित महिला पत्रकार को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा है कि पार्टी इस लड़ाई में अंतिम समय तक हर पत्रकार और प्रदर्शनकारी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 3 FIR

CJP की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी विरोध प्रदर्शन तेज है। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली पुलिस ने 2 अक्टूबर को छात्र संगठनों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा जंतर-मंतर पर एकत्र होने के प्रयास के सिलसिले में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की थीं। हालांकि, पुलिस के अनुसार इन प्राथमिकियों में किसी व्यक्ति या संगठन को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है।