Movie prime
PMC_Hospital

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिम मालिक की हत्या का था आरोप; मुठभेड़ में कांस्टेबल घायल

दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई: रोहतक-हांसी रोड पर मुठभेड़ के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं गोलियां, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत।

Ad

 
LV Gang
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली / रोहतक: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ (STF) को गैंगस्टरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मुख्य शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए शूटरों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों पिछले महीने हरियाणा के हांसी में एक जिम ऑपरेटर की दिनदहाड़े की गई हत्या में शामिल थे।

Ad
Ad

जिम मालिक कपिल की हत्या से जुड़े थे तार

हरियाणा एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने हांसी शहर में जिम चलाने वाले कपिल नाम के व्यक्ति की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद हांसी सिटी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तफ्तीश में सामने आया कि इस हत्याकांड को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों— प्रवेश और हिमांशु ने अंजाम दिया था। तभी से पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी थीं।

Ad

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे शूटर

एसपी विक्रांत भूषण के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल यूनिट के इंचार्ज मंजीत को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इनपुट था कि दोनों वांटेड शूटर भारी मात्रा में आधुनिक हथियारों और गोला-बारूद के साथ किसी अन्य बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की टीमों ने घेराबंदी शुरू की।

Ad

पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

पुलिस टीमों ने जब दोनों शूटरों को सरेंडर करने और रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने खुद को घिरा देख पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस भीषण गोलीबारी के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दोनों शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पैर में गोली लगने से घायल हुए जांबाज कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।