Movie prime
PMC_Hospital

Satyendar Jain Arrested: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, IAS अधिकारी समेत 6 हिरासत में

क्या है दिल्ली जल बोर्ड (STP) टेंडर घोटाला?

Ad

 
Satyendra jain
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर घोटाले के सिलसिले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad

यह कार्रवाई 11 मई 2024 को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और आईपीसी (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है।

सत्येंद्र जैन के अलावा ये 5 लोग भी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में पूर्व मंत्री के अलावा प्रशासन और निजी कंपनियों से जुड़े 5 अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है:

Ad
  1. उदित प्रकाश राय (IAS): पूर्व सीईओ, दिल्ली जल बोर्ड

  2. अंकित श्रीवास्तव: पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट, दिल्ली जल बोर्ड

  3. नागेंद्र यादव: प्रोप्राइटर, M/s AN एंटरप्राइजेज

  4. राजा कुमार कुर्रा: ओनर, M/s यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड

  5. पंकज वर्मा: प्रोप्राइटर, M/s सृजनहार

क्या है दिल्ली जल बोर्ड (STP) टेंडर घोटाला?

यह मामला सतर्कता निदेशालय की एक शिकायत से शुरू हुआ था। आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी अपग्रेडेशन टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली और आपराधिक साजिश रची गई।

  • पसंदीदा कंपनी को फायदा: जांच के दौरान पाया गया कि टेंडर की शर्तों में जानबूझकर बदलाव किए गए ताकि एक विशेष कंपनी, M/s यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, को ही ठेका मिल सके।

  • नियमों की अनदेखी: निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए पायलट स्टडी नहीं कराई गई और पानी के शुद्धिकरण से जुड़े जरूरी मानकों व शर्तों में फेरबदल किया गया।

रिश्वत का मनी ट्रेल और 1.52 करोड़ का लेन-देन

वित्तीय जांच में रिश्वतखोरी के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है। एसीबी के अनुसार, कमीशन और घूस की रकम को 'M/s सृजनहार' और 'M/s AN एंटरप्राइजेज' नाम की शेल फर्मों के जरिए घुमाया गया।

Ad

Ad

जांच एजेंसी का आरोप है कि पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में AN एंटरप्राइजेज के जरिए करीब 1.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, जिसका इस्तेमाल प्रॉपर्टी खरीदने में किया गया।

AAP का पलटवार: 'पंजाब चुनाव के डर से भाजपा करा रही कार्रवाई'

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि जिस टेंडर प्रक्रिया का हवाला दिया जा रहा है, उस समय सत्येंद्र जैन जेल में थे, ऐसे में वे जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन पंजाब के सह-प्रभारी हैं और आगामी पंजाब चुनाव से घबराकर भाजपा यह कार्रवाई करवा रही है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, सभी 6 आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल पूरे मनी ट्रेल व अपराध से अर्जित संपत्तियों की आगे की जांच जारी है।