Movie prime
Ad

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर रणक्षेत्र बनीं सड़कें: कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में लगाई आग; NH-9 जाम

फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ियां, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

Ad

 
Noida
WhatsApp Group Join Now

Ad

नोएडा/दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन हिंसक हो गया। पिछले चार दिनों से शांतपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे विभिन्न निजी कंपनियों के कर्मचारी अचानक सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद नोएडा के कई इलाके जंग के मैदान में तब्दील हो गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को पलटकर उनमें आग लगा दी और पुलिस बल पर जमकर पथराव किया।

Ad
Ad

मदरसन कंपनी के पास आगजनी और पथराव

सबसे उग्र प्रदर्शन नोएडा के फेज-2 और मदरसन कंपनी के पास देखा गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने करीब चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब स्थिति संभालने की कोशिश की, तो आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कुलेसरा से लेकर फेज-2 तक हजारों की संख्या में कर्मचारी मार्च निकालते हुए एकत्र हुए थे।

Ad

क्यों भड़का है कर्मचारियों का गुस्सा?

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि उनकी न्यूनतम सैलरी को 13,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए। इसके अलावा, कर्मचारी ओवरटाइम (OT) का सही भुगतान और छुट्टियों के लिए अलग प्रावधान की मांग कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गईं।

Ad

NH-9 और राष्ट्रीय राजमार्गों पर महाजाम

इस प्रदर्शन का सबसे बड़ा असर यातायात पर पड़ा है। नेशनल हाईवे 9 (NH-9) पूरी तरह जाम हो गया है। हजारों की संख्या में जुटे कर्मचारियों के कारण सेक्टर-60 और फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बसों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

फरीदाबाद और पलवल में भी विरोध की लहर

नोएडा की आग अब पड़ोसी जिलों तक भी पहुंच गई है। फरीदाबाद के सेक्टर-37 में एक निजी कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, पलवल के पृथला में साई ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने आगरा हाईवे को जाम कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडा पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
Ad