Movie prime
PMC_Hospital

बैंकों में 5-Day Work Week पर केंद्र सरकार का बड़ा झटका, कहा- ऐसा कभी वादा नहीं किया 

बैंक यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; रविवार 27 सितंबर को भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

Ad

 
bank News
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली (भदैनी मिरर): बैंकों में हर शनिवार की छुट्टी और 5-डे वर्किंग वीक (5-Day Work Week) लागू करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार और बैंक कर्मचारियों के यूनियनों के बीच तकरार काफी बढ़ गई है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार ने बैंकों में 5 दिन के कार्य-सप्ताह को लागू करने का कभी कोई वादा या समझौता नहीं किया था।

Ad

दूसरी ओर, अपनी मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 सितंबर से लगातार 3 दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के जवाब में वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों को सामान्य कामकाज के लिए खुला रखने का निर्देश जारी किया है।

Ad

क्या है विवाद की मुख्य वजह?

  1. 5-Day Work Week पर आमने-सामने सरकार और यूनियन:

    बैंक यूनियनों (जैसे AIBOC) का दावा है कि मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच शनिवार की छुट्टी देने पर सहमति बनी थी।

    हालांकि, वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा:

    "सरकार ने बैंकों में 5 दिन काम करने का कोई वादा नहीं किया था। यह बातचीत का मुद्दा ही नहीं था और न ही दोनों पक्षों के बीच ऐसा कोई समझौता हुआ था। यह मांग यूनियनों द्वारा एकतरफा रखी गई थी।"

  2. PLI (परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव) स्कीम में बदलाव:

    विवाद का एक अन्य बड़ा कारण वित्तीय सेवा विभाग द्वारा लागू की गई नई परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम है। इस योजना के तहत स्केल-IV और उससे ऊपर के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 365 दिनों की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव दिया जा सकता है। बैंक यूनियनें इस नई व्यवस्था का भी विरोध कर रही हैं।

27 सितंबर (रविवार) को चालू रहेंगी शाखाएं और एटीएम

बैंक यूनियनों की 28 सितंबर से प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल से आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, आरबीआई (RBI) ने मंजूरी दी है कि 27 सितंबर (रविवार) को सभी सार्वजनिक बैंक शाखाएं, प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम-लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह से कार्यशील रहेंगे, ताकि वित्तीय लेनदेन प्रभावित न हों।

Ad

किन संगठनों ने बुलाया है हड़ताल?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के 7 प्रमुख संगठनों का संयुक्त मोर्चा है, जिसमें शामिल हैं:

  • ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA)

  • ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC)

  • नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (NCBE)

  • ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA)

  • बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI)

  • इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन (INBEF)

  • इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC)