Movie prime
PMC_Hospital

मेरठ में भाई को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,पीड़िता की तहरीर पर रिजवान और मारूफ के खिलाफ FIR दर्ज

मुंडाली थाना क्षेत्र में डेयरी संचालकों की शर्मनाक करतूत;भैंस खरीदने के बहाने बुलाकर दो सगे भाइयों पर घिनौनी वारदात का आरोप

Ad

 
Rape
WhatsApp Group Join Now

Ad

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सरूरपुर क्षेत्र से अपने भाई के साथ भैंस का सौदा करने आई एक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपियों ने विरोध करने पर भाई-बहन के साथ बेरहमी से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
Ad

पशु खरीदने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दो दिन पहले अपने भाई के साथ मुंडाली आई थी। वे दोनों मुंडाली निवासी रिजवान और मारूफ के पास भैंस का सौदा करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी रिजवान और मारूफ चचेरे-तहेरे भाई हैं और पिछले करीब 5 वर्षों से गांव में डेयरी चलाने के साथ-साथ दूध की सप्लाई का काम करते हैं।

Ad

कमरे में बंद कर हथियार के बल पर दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वे दोनों मुंडाली स्थित डेयरी पर पहुंचे, तो आरोपियों की नीयत बिगड़ गई। दोनों भाइयों ने भाई-बहन को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद भाई को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Ad

आरोप है कि जब भाई-बहन ने इसका कड़ा विरोध किया, तो दोनों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस ने दर्ज किया केस

डरी-सहमी पीड़िता अपने भाई के साथ शुक्रवार शाम मुंडाली थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी रिजवान और मारूफ के खिलाफ संबंधित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस? मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिजवान और मारूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।