Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में 4 चोरी की स्कूटी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, सस्ते दाम पर बेचकर पूरा करता था नशे का शौक

वर्ष 2020 से है अपराधिक इतिहास, किराए के मकान में रहकर करता था चोरी

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना भेलूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की 4 स्कूटी बरामद की गई हैं।

Ad


संकुलधारा पोखरा के पास से हुई गिरफ्तारी


भेलूपुर पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल विश्वकर्मा (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रवि शास्त्री के मकान (शिल्पी सिनेमा, खोजवा के पास) में किरायेदार के रूप में रहता है। पुलिस टीम ने उसे 10 सितंबर 2026 की देर रात करीब 23:50 बजे संकुलधारा पोखरा के पीछे से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

Ad


oi

शॉपिंग और दुकान के बाहर से उड़ाता था गाड़ियां


घटनाक्रम का खुलासा करते हुए भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि जवाहर नगर कॉलोनी निवासी भविष्य सेठ की स्कूटी (UP65FM5607) 6 सितंबर 2026 को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर भेलूपुर थाने में मुकदमा संख्या दर्ज कर जांच दरोगा श्याम सुंदर को दी गई। जिसके बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

Ad

चोरी का अनोखा तरीका: लोकल आधार कार्ड दिखाकर जीतता था भरोसा


चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता था। गाड़ियां चुराने के बाद वह खुद को किसी मजबूरी में फंसा बताकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। खरीदार को भरोसा दिलाने के लिए वह कहता था कि गाड़ी सेकंड हैंड खरीदी है और कागजात कुछ दिन बाद दे देगा। स्थानीय (लोकल) होने के नाते वह खरीदार को अपना आधार कार्ड दे देता था, जिससे लोग उस पर आसानी से विश्वास कर लेते थे।


बरामद वाहनों का विवरण

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 4 दोपहिया वाहन (स्कूटी) बरामद किए हैं। बरामद स्कूटी में UP65FM5607, 
UP65DA0471, UP65CX8065, UP65BY0295 है। 

पकड़े गए आरोपी विशाल विश्वकर्मा पर पहले से भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह, खोजवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौहान, दरोगा श्याम सुन्दर, कांस्टेबल सूरज कुमार भारती, संदीप कुमार, सुनील चौधरी, पवन कुमार, विवेक कुमार और सौरभ कुमार शामिल रहे।