Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: लठिया हाईवे पर सड़क पार कर रही महिला की कार की टक्कर से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम

हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; मुआवजे व चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अखरी चौकी के लठिया हाईवे पर रविवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लठिया निवासी घूरेलाल की पत्नी सुगरा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Ad

मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लठिया हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह तथा अखरी चौकी प्रभारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें समझाया तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।