Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: महिला कांस्टेबल ने पूर्व पति पर दर्ज कराया केस

तलाक के बाद भी मायके पहुंचकर गाली-गलौज और बच्चे की तस्वीरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
 

Ad

 
fir
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने पूर्व पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लालपुर-पांडेयपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
Ad

पीड़िता के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2018 में आजमगढ़ जिले के बड़ौरा खुर्द, चंदेसर निवासी राजबहादुर से हुई थी। वर्ष 2020 में उनके पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन विवाद करने लगा और बच्चे को अनाथालय भेजने की धमकी देकर झगड़ा करता था।

Ad

कुछ समय बाद आरोपी घर छोड़कर चला गया, जिसके बाद महिला कांस्टेबल अपने बेटे की परवरिश मायके में करने लगीं। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी उनके मायके पहुंचा और मारपीट की। इस दौरान ब्लेड से हाथ काटने, मोबाइल और गाड़ी छीनने की भी कोशिश की गई। बाद में जंसा थाना में परिजनों की मौजूदगी में समझौता कराया गया था।

Ad

महिला कांस्टेबल ने आगे बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने मऊ न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिस पर वर्ष 2026 में विधिवत तलाक हो गया।

आरोप है कि तलाक के बावजूद पूर्व पति लगातार उनके मायके पहुंचकर भाई-बहन और मां के साथ गाली-गलौज करता है। साथ ही घटनाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है और फेसबुक पर बच्चे की तस्वीरों व अन्य पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहता है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।