Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मैगी की तलब में दबंगों का तांडव, दो रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के बाद फूंकी कार, कर्मचारी को हॉकी से पीटा; CCTV में कैद वारदात

बंद रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर कार फूंकी, जातिसूचक गालियां दीं

Ad

 
CCTV
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

Bhadaini Mirror Desk: काशी में देर रात मैगी न मिलने पर मनचलों द्वारा गुंडागर्दी और उपद्रव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सरसौली (भोजूबीर) और चांदमारी स्थित दो रेस्टोरेंट पर बिना नंबर प्लेट की बाइकों से आए करीब 15 युवकों के गिरोह ने जमकर तांडव मचाया। आरोपियों ने एक रेस्टोरेंट संचालक की कार में आग लगा दी, जबकि दूसरे रेस्टोरेंट के कर्मचारी को रास्ते में घेरकर हॉकी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।

Ad
Ad

कार फूंकने की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटनाक्रम 1: बंद रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर कार फूंकी, जातिसूचक गालियां दीं

कैंट क्षेत्र के सरसौली (भोजूबीर) निवासी आदित्य सोनकर ने बताया कि 12 अगस्त की देर रात वह अपने ममेरे भाई अभिषेक सोनकर के साथ कैफे बंद कर आराम कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की 5-6 बाइकों पर सवार होकर 15 युवक आए।

Ad
  • उपद्रवियों की पहचान: पीड़ित के अनुसार आरोपियों में आदित्य रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी उर्फ पंतु, सन्नी सिंह (निवासी शारदा विहार कॉलोनी, शिवपुर) और शाश्वत पंडित (निवासी चांदमारी) समेत अन्य लोग शामिल थे।

  • तोड़फोड़ और आगजनी: आरोपियों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की, दरवाजे पर हॉकी-रॉड बरसाए और बाहर रखे सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद जातिसूचक गालियां देते हुए उन्होंने नीचे खड़ी कार में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

घटनाक्रम 2: मैगी न मिलने पर दूसरे रेस्टोरेंट के कर्मचारी को घेरा

सरसौली में हुई घटना से महज 300 मीटर दूर VDA कॉलोनी चांदमारी स्थित रेस्टोरेंट की संचालिका अलंकिता सिंह ने बताया कि आदित्य के कैफे जाने से पहले ये उपद्रवी उनके रेस्टोरेंट पर आए थे।

"रात लगभग 10:30 बजे हम रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे, तभी ये युवक जबरन मैगी बनाने की जिद करने लगे। मना करने पर वे विवाद कर चले गए। लेकिन बाद में लौटते वक्त पांडेयपुर पागलखाने के पास उन्होंने हमारे कर्मचारी को अकेला पाकर घेर लिया और हॉकी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।"

अलंकिता सिंह (रेस्टोरेंट संचालिका)

5000 रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित संचालक आदित्य सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रंगदारी की भी मांग की है। फोन पर धमकी दी गई है कि यदि हर महीने 5,000 रुपये रंगदारी नहीं दी गई, तो वे वाराणसी में रेस्टोरेंट नहीं चलने देंगे।

Ad

Ad

घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।