Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: कबीरचौरा में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने वाले बिहार के दो शातिर गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता; मछोदरी पार्क के पास से पकड़े गए आरोपी, लूट की बाइक और मोबाइल भी जब्त।

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर स्नैचरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गई चेन का टुकड़ा, बिक्री के बचे 2,200 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Ad
Ad

सीसीटीवी और सर्विलांस से हत्थे चढ़े आरोपी

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशों पर काशी ज़ोन पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं के अनावरण में जुटी थी। 1 अगस्त 2026 को कोतवाली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 189/2026 (धारा 309(6)/115(2) बीएनएस) के मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 6 अगस्त 2026 को मछोदरी पार्क के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।

Ad

dew

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. संतोष कुमार (उम्र 24 वर्ष) - पुत्र तिलो मण्डल, निवासी ग्राम दीरा चांदपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार (बिहार)।

  2. रोशन कुमार (उम्र 24 वर्ष) - पुत्र राम चन्द्र मण्डल, निवासी ग्राम दीरा चांदपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार (बिहार)।

पूछताछ में उगला सच: राहगीर को बेची थी चेन

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर चेन छीनने का प्रयास किया था। खींचातान में चेन का थोड़ा सा हिस्सा ही टूटकर उनके हाथ आया था, जबकि बाकी हिस्सा महिला के पास रह गया था।

Ad

अभियुक्तों ने उस टुकड़े में से कुछ हिस्सा एक अनजान राहगीर को 3,000 रुपये में बेच दिया था और आपस में 1,500-1,500 रुपये बांट लिए थे। पुलिस द्वारा बरामद 2,200 रुपये उसी चेन की बिक्री के बचे हुए पैसे हैं।

बरामदगी का विवरण:

  • 2,200 रुपये नगद (लूट की चेन बिक्री का रुपया)

  • पीली धातु (सोना) की चेन का टुकड़ा (लगभग 3 अंगुल लंबा)

  • घटना में प्रयुक्त काले रंग की होंडा एसपी बाइक (सीज्ड)

  • 01 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल अनावरण में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, महिला उप-निरीक्षक प्रीति कुमारी (चौकी प्रभारी सप्तसागर), उप-निरीक्षक प्रशांत गुप्ता (चौकी प्रभारी कबीरचौरा), उप-निरीक्षक अभय नारायण सिंह (चौकी प्रभारी काल भैरव), सर्विलांस सेल के आरक्षी अश्वनी सिंह सहित कोतवाली थाने के मुख्य आरक्षी व आरक्षी (आशीष यादव, उत्कर्ष कुमार, निकेश कुमार, सन्तेश्वर कुमार, कुलदीप कुमार, गंगाराम) शामिल रहे।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।