Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: चोरों ने शिवपुर में फिर बनाया घरों को निशाना, लाखों का माल पार

बंद मकान से नगदी और जेवरात ले गए, दूसरे घर से कुछ न मिला तो मोबाइल चार्जर उठा ले गए

Ad

 
Shivpur chori
WhatsApp Group Join Now

Ad

रिपोर्ट : वीरेंद्र पटेल

वाराणसी, भदैनी मिरर। चोर लगातार शिवपुर पुलिस के इकबाल को ललकार रहे है। कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना के बाद बीती रात एक बार फिर देवकीनगर कॉलोनी (छतरीपुर) शिवपुर में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया, गनीमत यह रही कि एक मकान से कुछ न मिला तो मोबाइल चार्जर उठा ले गए। वहीं, दूसरा मकान खाली होने से उसे खंगाल दिया।
Shivpur chori
शिवपुर संवाददाता के अनुसार चंद्रमौली प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त टीचर है। वह देवकीनगर कॉलोनी (छतरीपुर) में रहते है। चोर इनके मकान में घुसे तो कमरे का दरवाजा गाड़ी ढकने वाले बेडशीट से बांध दिए,ताकि वह खोल न पाए। इनके यहां चोरों को जब कुछ न मिला तो मोबाइल का चार्जर उठा ले गए। यहां से चोर पड़ोसी विनय सिंह के घर पर धावा बोल दिया। यहां मकान खाली होने से वह इत्मीनान से सामान लपेट ले गए। विनय सिंह वर्ष 2021 में मकान बनवाकर रहते है। यह भी टीचर है।
Ad
Ad
Shivpur chori
जानकारी के अनुसार विनय सिंह परिवार सहित अपने गांव हथेरा नयेपुर (भवानीगंज) जौनपुर गए थे। घर खाली होने से चोरों ने कमरे में घुसकर आलमारी से सामान समेट ले गए। घटना का जानकारी रविवार सुबह करीब दस बजे हुई जब चंद्रमौली ने घटना की जानकारी दी। विनय सिंह गांव से आए तो अंदर के कमरों का ताला टूटा और समान बिखरा था। विनय सिंह के मुताबिक उनके मकान से चोरों ने ₹30 हजार नगद, 2 जोड़ी पायल, 2 लेडीज अंगूठी और 1 जोड़ी झुमका चोर उठा ले गए है।
Ad
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शिवपुर थाना प्रभारी राजू कुमार, दरोगा प्रतिभा शाही और वसीम खान सहित अन्य फोर्स मौके पर पहुंची। जानकारी इकट्ठा कर शिवपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
life line hospital new