Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पांच घरों में घुसे चोर, नगदी और मोबाइल समेट ले गए 

चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, रात्रि गश्त पर उठे सवाल 
 

Ad

 
photo chori
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। रोहनिया पुलिस को एक बार फिर चोरों ने चुनौती दे दी है। एक साथ पांच घरों को निशाना बनाकर नगदी समेत सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह जागने के बाद हुई। सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर बैरंग वापस लौट गई। एक साथ पांच घरों में हुई चोरी ने पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल खड़ा कर दिए है।

Ad
Ad

जगतपुर (रोहनिया) निवासी अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि उनके मकान सहित आसपास के संजय राजभर, सूरज राजभर, शोभनाथ राजभर और रामजी गुप्ता के मकान में चोर घुसे है। यह चोरी रात्रि 12 बजे से 2 बजे के बीच हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक संजय राजभर के मकान से 4 हजार नगद, रामजी गुप्ता के घर से ₹ 1050, सूरज राजभर के घर से मोबाइल, शोभनाथ राजभर के घर से ₹ 1 हजार और सोनू के घर में भी चोर घुसे।

Ad

जानकारी के अनुसार सभी का मकान सटा हुआ है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें एक चोर गेट फांदकर सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते घर में घुसते दिखाई दे रहा है, जबकि उसके कुछ साथी गेट के बाहर उसका इंतजार करते दिखाई दे रहे है। घटना की जानकारी सुबह लोगों के जागने पर हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। जनता ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है।
life line hospital

Ad