Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: देव दीपावली पर श्रद्धालुओं से चोरी का था प्लान, आंध्र प्रदेश के 10 महिला समेत 14 अरेस्ट 

18 नवंबर से वाराणसी में सक्रिय था गिरोह, आंध्र प्रदेश में दर्ज हैं 8 मुकदमे

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। देव दीपावली और पर्व-त्योहारों के दौरान वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, छिनैती और जेबकतरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का सिगरा थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मंगलवार (24 नवंबर 2026) को सिगरा थाना क्षेत्र के एनपीएस (NPS) गेस्ट हाउस के पास से गिरोह के 14 सदस्यों (4 पुरुष और 10 महिलाएं) को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।

Ad

नकदी, एंड्रॉयड मोबाइल और आईडी कार्ड बरामद

पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 57,960 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन (एक वनप्लस और एक ओप्पो) तथा विभिन्न आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आंध्र प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी से जुड़े 8 आपराधिक मुकदमे पूर्व में पंजीकृत होने की जानकारी मिली है।

18 नवंबर से शहर में सक्रिय था गिरोह, यह था वारदात का तरीका

एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य संभवतः 18 नवंबर 2026 से वाराणसी में मौजूद थे और बाहरी राज्यों व अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर पॉकेटमारी व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उनके अनुसार, गिरोह में शामिल महिलाएं श्रद्धालु महिलाओं या पुरुषों को घेरकर ब्लेड या अन्य तरीकों से जेब काट लेती थीं और नकदी, आईडी कार्ड व कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थीं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी और एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा व सिगरा पुलिस टीम द्वारा की गई। थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने समेत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।