Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: लोहता के धागा कारखाने में चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

 दो ताले तोड़ने के बाद 'भुनासी' ताला नहीं तोड़ सके चोर, खाली हाथ भागे।

Ad

 
chori
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (लोहता): जनपद के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठी गांव में बीती रात चोरों ने एक साड़ी धागा कारखाने को निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि, कारखाने के मजबूत सुरक्षा इंतजामों के आगे चोरों की दाल नहीं गली और उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा।

मजबूत ताले ने नाकाम किया चोरों का मंसूबा

जानकारी के अनुसार, भट्ठी गांव निवासी लल्लन सिंह के आम के बगीचे के पास अभिजीत पाठक उर्फ बंटी का साड़ी धागा बनाने का कारखाना है। देर रात अज्ञात चोरों ने कारखाने के मुख्य द्वार पर धावा बोल दिया। चोरों ने एक-एक कर दो ताले तो तोड़ दिए, लेकिन दरवाजे के भीतर लगा तीसरा 'भुनासी' ताला उनसे नहीं टूटा। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पकड़े जाने के डर से चोर वहां से भाग निकले।

Ad
Ad

सबूत मिटाने के लिए तोड़ा सीसीटीवी कैमरा

चोरों ने कारखाने में प्रवेश करने से पहले अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भागने के दौरान बदमाशों ने कारखाने के बाहर रखा कुछ सामान पास के ही खेत में फेंक दिया।

जांच में जुटी पुलिस

सुबह जब कारखाना मालिक अभिजीत पाठक मौके पर पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। हालांकि चोरों ने कैमरा तोड़ा था, लेकिन उससे पहले की उनकी हरकतें फुटेज में कैद हो चुकी थीं। घटना की सूचना तत्काल लोहता पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

Ad

पीड़ित अभिजीत पाठक के अनुसार, फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

Ad