Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: संदिग्ध परिस्थिति में ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल के छत से गिरी छात्रा, मौत

फॉरेंसिक टीम कर रही साक्ष्य संकलन, पुलिस जांच में जुटी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। लंका के सामनेघाट शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी में स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल के छत से गुरुवार को एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से मौत हो गई है। घटना की सूचना किशोरी के सिवान (बिहार) निवासी परिजनों को दे दी गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है, वहीं डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल, एडीसीपी गौरव बांगर सहित थाने की फोर्स जांच में जुटी है।

Ad

Gyandeep

कक्षा 7वीं की छात्रा थी स्नेहा

जानकारी के अनुसार बैजरहा (गोपालपुर रतनपुर) सिवान निवासी तारकेश्वर मिश्रा स्नेहा मिश्रा (12) ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल के कक्षा 7वीं की छात्रा थी। घटना के बाद स्कूल प्रशासन छात्रा को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंची। जहां सूचना पर नगवां चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी भी फोर्स के साथ पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने जांचोपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया। 

स्नेहा के साथ हॉस्टल में अन्य 2 छात्राएं भी रहती है। हॉस्टल की वार्डन प्रीती मिश्रा है जो कृष्णा नगर कॉलोनी (जानकी नगर) की निवासिनी है। स्कूल के प्रबंधक त्रिभुवन सिंह जो महामनापुरी कालोनी (चितईपुर) से पुलिस के अफसर घटना की जानकारी इकट्ठा कर रहे है। साथ ही पुलिस स्कूल और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है।